बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और टीम इंडिया
के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की प्रतिष्ठा पर लग रहे दाग़ को लेकर
चिंता जाहिर की है। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' ने BCCI सीईओ राहुल जौहरी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों
और COA की कार्यप्रणाली पर गंभीर बयान देते हुए भारतीय क्रिकेट
कंट्रोल बोर्ड को नाराजगी भरा मेल किया है।
दादा ने ई-मेल के जरिये गवर्निंग बॉडी को संदेश
देते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट इनदिनों ख़तरे में है और इसकी मुख्य वजह है दिशाहीन
क्रिकेट प्रशासन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों
की समिति (सीओए) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उससे टीम इंडिया को ख़तरा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली
ने बोर्ड के तीन आला अधिकारियों सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी
औऱ अनिरुद्ध चौधरी को लिखे संदेश में कहा है कि मैं ये ई-मेल आपको इसलिए लिख रहा हूं
क्योंकि भारतीय क्रिकेट ख़तरे में है। मैंने काफी समय तक क्रिकेट खेला है। हमारी जिंदगी
हार और जीत में गुजरी है और भारतीय क्रिकेट की छवि हमारे लिए बेहद जरूरी है। मगर जिस
तरह से हमारा क्रिकेट बढ़ रहा है, उससे मुझे डर लग रहा है।
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली
ने BCCI सीईओ पर लगे #मीटू के आरोपों पर स्पष्टता के साथ कहा
कि मुझे नहीं मालूम कि इस मामले में आखिर कौन जिम्मेदार है लेकिन इस ख़बर के सामने
आने के बाद भारतीय क्रिकेट को जरूर झटका लगा है।



0 comments:
Post a Comment