वेस्टइंडीज के
ख़िलाफ़ राजकोट टेस्ट में लोकल ब्वॉय रविंद्र जडेजा ने धमाकेदार शतक लगाकर क्रिकेट
आलोचकों को क़रारा जवाब दिया है। विगत कुछ दिनों से टीम से अंदर-बाहर हो रहे जड्डू
ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए ये जता दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं और आलोचनाओं
से डरकर हार मानने वाले नहीं हैं। राजकोट में करियर का पहला टेस्ट शतक ठोकने के
बाद जडेजा ने इस ख़ास उपलब्धि को मां को समर्पित किया।
टेस्ट
शतक मां को समर्पित
राजकोट टेस्ट के
दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब
देते हुए जड्डू ने कहा कि “ये सेंचुरी मैं मां को समर्पित करता हूं। उनका
मेरे जीवन में अहम योगदान रहा है। मां की ख्वाहिश थी कि मैं टीम इंडिया के लिए
खेलूं लेकिन आज वो हमारे साथ नहीं है। ये मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इससे बड़ा
तोहफ़ा मैं और क्या दे सकता हूं।“
जड्डू
ने आलोचकों को दिया क़रारा जवाब
विदित है कि 37
टेस्ट मैच खेलने के बाद जडेजा ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट शतक राजकोट में
लगाया। हालांकि इससे पहले वे शतक के क़रीब पहुंचकर ठिठक जाते थे लेकिन इस मर्तबा
उन्होंने ठोस बल्लेबाजी करते हुए ये ठान लिया था कि मेरिट पर गेंद को खेलते हुए वे
सैकड़ा पूरा करेंगे। जडेजा ने अपनी इस पारी के दौरान 132 गेंदों का सामना करते हुए
5 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाये। इसके पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़
उन्होंने 90 और 86 रन बनाये थे लेकिन शतक जड़ने में असफल रहे थे। पटौदी ट्रॉफी के
आखिरी मैच यानी ओवल टेस्ट में भी जड्डू ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए बहुमूल्य
नाबाद 86 रन बनाये थे।
जडेजा
का शानदार फॉर्म जारी
रविन्द्र जडेजा को इस
शतकीय पारी के दौरान पुछल्ले बल्लेबाजों कुलदीप यादव और उमेश यादव के साथ-साथ मो.
शमी का भी बखूबी साथ मिला। शतक पूरा करने के बाद बल्ले से तलवारबाजी करते हुए सर
रविंद्र जडेजा ने अनोखे स्टाइल में जश्न मनाया। बकौल जडेजा, “जब आप नियमित तौर पर नहीं खेल रहे होते हैं तो
मौका मिलते हुए उसे लपकने की कोशिश करते हैं। मैंने भी ऐसा ही किया था। इंग्लैंड
दौरे पर मिले मौके को मैंने भुनाया, फिर एशिया कप में मेरा फॉर्म शानदार रहा,
जिसकी वजह से मेरा कांफिडेंस काफी बढ़ गया। मैं हर मैच में बेहतर करने की लगातार
कोशिश कर रहा हूं।“
ग़ौरतलब है कि
इंग्लैंड टूर पर बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को चार टेस्ट मैच में मौके
नहीं मिले थे लेकिन ओवल टेस्ट में मौका मिलते ही उन्होंने हरफनमौला खेल का
प्रदर्शन कर आलोचकों को क़रारा जवाब दिया था।


डाउन टू अर्थ हैं जडेजा..
ReplyDelete👌All the best Jadeja Keep performing like this
ReplyDeletejadeja ke liye hai khas pal..
ReplyDeletejadeja ke liye hai khas pal..
ReplyDeleteAccha pradarshan joo Jadeja.
ReplyDeleteAre wah...... very nice 👌🏻
ReplyDeleteso swtt of u jadeja.....always keep perform like this for ur mother,,,,for our nation
ReplyDeleteखेल पर आधारित उम्दा ब्लाग
ReplyDeleteKya baat hai bhaiya superb
ReplyDeleteक्या बात है bhaiya
ReplyDelete