Follow on Google+

कपिलदेव का रिकॉर्ड तोड़ने के क़रीब जडेजा, विकेट लेने के मामले में बना सकते हैं दिलचस्प रिकॉर्ड


वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ 21 अक्टूबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के बायें हाथ के लेग स्पिनर सर रविन्द्र जडेजा दिलचस्प रिकॉर्ड बना सकते हैं। वे भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान गेंदबाज कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने के मुहाने पर खड़े हैं। टीम इंडिया के इस स्पिनर के पास वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ वन-डे मुक़ाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। वे आगामी सीरीज में हरफनमौला कपिल देव का शानदार रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

दरअसल, भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गये वन-डे इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रफ्तार के सौदागर कर्टनी वॉल्श के नाम है। उन्होंने भारत के ख़िलाफ़ खेले गये 38 एकदिवसीय मुक़ाबलों में कुल 44 विकेट चटकाये हैं जबकि भारत की तरफ से ये रिकॉर्ड हरियाणा हरिकेन कपिलदेव के नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 42 वन-डे मुक़ाबलों में कुल 43 विकेट झटके हैं। 


विकेट लेने के मामले में छठे नंबर पर हैं जड्डू

भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गये वन-डे मुक़ाबलों में भारत की तरफ से कपिलदेव के बाद अबतक सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड जंबो यानी अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने 26 वन-डे मैच खेलकर 41 विकेट झटके हैं। वे भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। इसके बाद हरभजन सिंह (33), अजीत अगरकर (32) और जवागल श्रीनाथ (31) का नंबर आता हैं। फिलहाल रविंद्र जडेजा 29 विकेट के साथ छठे पायदान पर हैं।


कपिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जडेजा 

फिलहाल ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि हालिया फॉर्म के मुताबिक रविंद्र जडेजा भारत के महान गेंदबाज कपिल देव का वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मौजूदा सीरीज में तोड़ सकते हैं। रविन्द्र जडेजा ने कैरेबियाई टीम के ख़िलाफ़ अबतक खेले गये 19 मुक़ाबलों में 29 विकेट चटका चुके हैं। वे कपिलदेव का रिकॉर्ड तोड़ने से अब भी 15 विकेट दूर हैं लेकिन क्रिकेट समीक्षकों के मुताबिक वे जल्द ही इस रिकॉर्ड को धाराशायी कर सकते हैं।  
  

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

8 comments:

loading...