एशिया कप में रोहित
शर्मा की कप्तानी में हांगकांग के ख़िलाफ़ डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के बायें
हाथ के तेज़ गेंदबाज खलील अहमद अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधियों के छक्के
छुड़ाने को बेताब हैं। हांगकांग और अफगानिस्तान के विरूद्ध दो एकदिवसीय मैच खेलने
वाला टोंक का युवा पेसर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिए
पूरी तरह तैयार है।
वर्ल्ड
कप की तैयारियों में जुटे खलील
बायें हाथ के रफ्तार
के सौदागर की माने तो वे अभी से ही वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गये हैं। खलील
खुर्शीद अहमद के मुताबिक वे आगामी विश्वकप से पूर्व ढेर सारे विकेट झटक कर
आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं। खलील का मानना है कि वे वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ अधिक
से अधिक विकेट लेकर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना चाहते हैं ताकि बड़े
प्लेटफॉर्म पर वे अधिक भरोसे से गेंदबाजी कर सकें।
जहीर
की सलाह आएगी काम: खलील
राजस्थान के टोंक के
रहवासी खलील अहमद बायें हाथ के पूर्व तेज़ गेंदबाज जहीर ख़ान को अपना आयडल मानते
हैं। खलील की माने तो आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ़ से खेलते हुए उन्हें
जहीर ख़ान ने काफी मदद की और हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुझे बेहतरीन गेंदबाजी करने
के लिए ढेरों सलाह दी। हम आईपीएल के दौरान विभिन्न परिस्थितियों में खेले हैं। इस
दौरान कंडीशन का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग पिचों पर किस तरह की गेंदबाजी
करनी चाहिए, ये हमने जहीर भाई से बखूबी सीखा है।
विदित है कि मौजूदा
वक्त में टीम इंडिया में बायें हाथ के पेसर की जगह खाली है। खलील अहमद के अलावा
कोई दूसरा बायें हाथ का तेज़ गेंदबाज टीम में नहीं है लिहाजा खलील के लिए ये सोने
पर सुहागा है कि बड़ी शिद्दत के साथ उनकी टीम को जरूरत है। इस सिलसिले में भारतीय
चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने भी इशारा करते हुए कहा था कि आगामी वर्ल्ड
कप के मद्देनजर टीम इंडिया को एक बायें हाथ के तेज़ गेंदबाज की सख्त जरूरत है।
फिलहाल वेस्टइंडीज
के ख़िलाफ़ 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए
खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है। वे इस सीरीज में ढेर सारे विकेट चटका कर
खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने की सोच रहे हैं।



प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं खलील अहमद
ReplyDeleteBahut kuch sikha hai jaheer khan se is gendbaj ne
ReplyDeleteJo karega mehnat wahi hoga star baller.
ReplyDeleteVery good work
ReplyDelete