Follow on Google+

अजिंक्य रहाणे की पृथ्वी शॉ को अहम सलाह, मयंक और सिराज के लिए भी कह दी बड़ी बात




वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ राजकोट में 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज को लेकर टीम इंडिया ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। क्रिकेट के इस लंबे फॉर्मेट के लिए खुद को तैयार कर रहे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ की गयी गलतियों से सबक लेते हुए लाल गेंद से फिर से क़हर बरपाने को बेताब हैं। टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पूर्व मंगलवार को टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे मीडिया से मुखातिब हुए और पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल की जमकर तारीफ़ की। 
शॉ को रहाणे की अहम सलाह 

वाइस कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के साथी खिलाड़ी और होनहार युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ़ में जमकर कसीदे पढ़े। रहाणे ने शॉ की तारीफ़ करते हुए कहा कि शुरुआती दिन से ही मैंने शॉ को देखा है। हम साथ-साथ मुंबई के लिए खेलते हैं और प्रैक्टिस करते हैं। वे बेहद ही अटैकिंग प्लेयर हैं। फिलहाल उनकी उपलब्धियो से मैं काफी खुश हूं। पृथ्वी शॉ के करियर की शुरुआत से पूर्व उप-कप्तान ने उन्हें शुभकामनाएं दी और खास संदेश देते हुए कहा कि जिस तरीके से शॉ मुंबई के लिए खेलते हैं, वही माइंडसेट के साथ वे अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करें। 


शानदार प्रदर्शन का मिला है इनाम
पृथ्वी शॉ के साथ टीम में शामिल किये गये कर्नाटक के प्रतिभाशाली बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भी अजिंक्य रहाणे ने शुभकामनाएं दी और कहा कि घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम इन युवा खिलाड़ियों को मिला है लिहाजा इस मौके को युवा खिलाड़ी पूरी तरह से भुनायें और वर्ल्ड क्रिकेट पर छा जाएं। रहाणे ने शॉ, मयंक अग्रवाल और मो. सिराज का जिक्र करते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट और इंडिया की तरफ से खेलते हुए तीनों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका इनाम मिला है।

फिलहाल ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला में पृथ्वी शॉ को करियर की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। विदित है कि इंग्लैंड दौरे के आखिरी चरण में पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को सेलेक्ट किया गया था, जहां ओवल टेस्ट में हनुमा विहारी को डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन शॉ पीछे रह गये थे लेकिन इस मर्तबा उन्हें शिखर धवन की जगह मौका दिया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि 4 से 8 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ़ पहला टेस्ट मैच राजकोट और 12-16 अक्टूबर के बीच दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाना है।  
  
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

8 comments:

  1. रहाणे का कथन बिल्कुल सही है

    ReplyDelete
  2. सिर्फ सीनियरटी किसी नये खिलाड़ी के रास्ते की दीवार नहीं हो सकती

    ReplyDelete
  3. Rahane ki position hi khatre me hai....

    ReplyDelete
  4. All the best to our team.....nice article

    ReplyDelete

loading...