Follow on Google+

मजेदार किस्सा: विराट, भज्जी और युवी की किस हरक़त से शर्म से लाल हो गये थे सचिन



भारत ने सात साल पहले दूसरी मर्तबा विश्व कप का खिताब जीता था। साल 1983 में पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव की अगुवाई में पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी उठायी थी, जबकि दूसरी दफा 50-50 ओवर के विश्व कप में 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धौनी के नेतृत्व में विजयी पताका फहराया था। इसके साथ ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरी ऐसी टीम बनी, जो दो या इससे अधिक बार खिताब पर कब्जा करने में सफल रही। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2 अप्रैल की रात टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया था। एक तरफ पूरा देश सड़कों पर उतर जश्न के आगोश में डूबा था, वहीं टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल के कमरों तक धूमधड़ाका करती रही। 


विश्व कप की यादगार रात 

2 अप्रैल को विश्व कप पर कब्जा जमाने के बाद होटल ताज पैलेस की जबरदस्त घेराबंदी कर दी गयी थी और लॉबी लोगों से भरी थी। जब टीम इंडिया विजय पताका फहरा होटल की लॉबी में प्रवेश की तो क्रिकेट प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। होटल में टीम इंडिया को शैंपेन की बोतल और एक खास किस्म का केक दिया गया, जिसे बाद में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने काटा।

इसके बाद शुरू हुआ जश्न का दौर रातभर चलता रहा। सभी खिलाड़ियों के दरवाजे खुले हुए थे, कोई किसी भी वक्त किसी के कमरे में जाकर खूब इंज्वॉय कर सकता था। इसतरह पार्टी लगातार सुबह तक चलती रही। तेज़ म्यूजिक की धुन पर खिलाड़ी डांस कर रहे थे।


विराट, भज्जी और युवी ने बांधा समां  

2 अप्रैल 2011 की रात सभी खिलाड़ियों की दरवाजे खुले हुए थे। कोई भी किसी के कमरे में जाकर ड्रिंक ले सकता था। इसी दौरान टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली, हरभजन सिंह और विश्वकप के हीरो युवराज सिंह ने समां बांध दिया।
तीनों खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के सामने घुटने के बल बैठकर रब ने बना दी जोड़ी का गीत तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करुं.. गाने लगे। विराट, भज्जी और युवी के गाने को सुनकर सचिन भी हैरान रह गये और संकोच करने लगे और फिर तीनों को उठाकर गले से लगा लिया। 

फिर रात को 3 बजे टीम प्रबंधन द्वारा एक ख़ास जश्न मनाया गया। इस तरह सुबह के 7 बजे तक लगातार पार्टी चलती रही।


SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

5 comments:

  1. क्रिकेट के महान बल्लेबाज हैं सचिन, साथी खिलाड़ियों में इनके प्रति गजब का आदर का भाव है..

    ReplyDelete
  2. Interesting article....👌🏻

    ReplyDelete

loading...