गुवाहाटी वन-डे में टीम इंडिया के कप्तान और रन
मशीन विराट कोहली ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले
वन-डे मुक़ाबले में कोहली ने 88 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से सैकड़ा जमाया और अपने
वन-डे करियर का 36वां शतक पूरा किया। कोहली ने अपनी पूरी पारी के दौरान 107 गेंदों
पर 21 चौके और दो छक्के की मदद से 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
गुवाहाटी वन-डे के दौरान कोहली के
रिकॉर्ड्स पर नज़र:
· कोहली
ने वन-डे करियर का 36वां शतक पूरा किया।
· विराट
ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पांचवां शतक ठोका।
· भारत
में 15वीं और एशिया में 24वीं सेंचुरी लगायी।
· साल
2018 में वन-डे में कोहली ने चौथा शतक लगाया
· बतौर
कप्तान कोहली ने 14वां शतक लगाया।
· लक्ष्य
का पीछा करते हुए विराट ने 22वां शतक लगाया।
· विराट
कोहली वन-डे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6,000 या इससे
अधिक रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही
ऐसा कमाल कर पाए थे।
· वन-डे
में एक देश में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंचे।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। कोहली ने भारत में
15 शतक जमाए। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 14 शतक जमाए थे। एक देश में सर्वाधिक शतक
जमाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले
तेंदुलकर ने भारत में 20 शतक ठोके हैं।
· विराट
कोहली बतौर कप्तान सर्वाधिक वन-डे शतक जमाने के मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंच
गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स को पीछे
छोड़ा। डीविलियर्स ने कप्तान रहते हुए 13 शतक जमाए जबकि कोहली के 14 शतक पूरे हुए।
बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई
कप्तान ने 22 शतक जमाए हैं।
· वह
लगातार तीन साल (2016, 17, 18)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या अधिक रन बनाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन
गए हैं। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में कुल 35 पारियों में
यह कारनामा किया है।
· विराट
कोहली बतौर कप्तान दो बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे अधिक रन बना चुके
हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की बराबरी
की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार दो हजार या इससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज हैं। पोंटिंग ने तीन बार
यह कमाल किया है।


जल्द रिकॉर्ड के बादशाह होंगे विराट
ReplyDeleteSahi hai Bhaiya
ReplyDeleteWell played kohli.....and well described his achievements...👌🏻👌🏻👏🏻
ReplyDelete