वेस्टइंडीज के
ख़िलाफ़ राजकोट टेस्ट से करियर की शुरुआत करने वाले प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी
शॉ की तुलना “मुल्तान के सुल्तान” यानी वीरेन्द्र सहवाग से किये जाने पर गौतम
गंभीर ने नाखुशी जाहिर की है। गौती ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना वीरू से
किये जाने पर स्पष्ट कहा है कि दोनों को एक तराजू में तौलना ठीक नहीं है। तुलना
किये जाने से पहले क्रिकेट प्रशंसकों को दो बार सोचना चाहिए।
वीरू
से शॉ की तुलना किये जाने पर भड़के गौती
टीम इंडिया के पूर्व
सलामी बल्लेबाज और वीरेन्द्र सहवाग के जोड़ीदार रहे गौतम गंभीर ने मुंबई के होनहार
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ़ की लेकिन सहवाग से तुलना किये जाने पर नाराजगी जाहिर
की। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए
स्पष्ट कहा कि दोनों की तुलना करना जायज नहीं है। पृथ्वी शॉ ने हाल ही में अपने
करियर की शुरुआत की है जबकि नजफगढ़ के नवाब ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
शॉ को
तय करना है लंबा सफ़र: गंभीर
मीडिया के सवालों का
जवाब देते हुए गौती ने साफगोई के साथ बात रखी और कहा कि किसी भी खिलाड़ी की तुलना
किसी से भी नहीं की जानी चाहिए। ये अनुचित है। वे इनसब बातों पर विश्वास नहीं
करते। गंभीर ने स्पष्ट कहा कि पृथ्वी ने करियर की शुरुआत की है, उसे अभी लंबा सफ़र
तय करना है, ऐसे में उसकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती।
हालांकि गौती इस बात
से इत्तेफाक रखते हैं कि मुंबई का होनहार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबी रेस का घोड़ा
है। वे ये भी कहते हैं कि शॉ ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत धमाकेदार की है लेकिन
उसे भविष्य में अभी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कई मुश्किल इम्तिहानों
से उसे गुजरना होगा, तब जाकर उसकी ख़ुद की पहचान बनेगी।


गौती की बात सौ आने सच है..
ReplyDeletesahi kaha gambhir ne...
ReplyDeleteHe is absolutely right.....too early to compare Shaw with Sahwag......
ReplyDeleteVery true ...
ReplyDeleteNice article
ReplyDelete