टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली के 10 हजारी क्लब में शामिल होने के बाद वर्ल्ड क्रिकेट मंत्रमुग्ध है।
भारत का प्रतिद्वंद्वी और पड़ोसी देश पाकिस्तान भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट
कोहली की तारीफ़ में कसीदे गढ़े हैं। विशाखापत्तनम वन-डे में माइलस्टोन हासिल करने
के बाद पाकिस्तान के अख़बारों ने विराट कोहली को लेकर कई लेख छापे हैं और जमकर प्रशंसा
की है।
विराट के रंग में रंगा पड़ोसी मुल्क
पाकिस्तान के प्रमुख अख़बार 'द डॉन' ने विराट की उपलब्धि को प्रमुखता से कवर किया
है और उनके करियर को 'माइलस्टोन' क़रार
दिया है। पाकिस्तान के इस प्रतिष्ठित अख़बार ने स्पोर्ट्स पेज पर विराट की एक बड़ी
फोटो भी छापी है। वहीं, पाक ऑब्जर्वर ने प्रमुखता से इस ख़बर
को छापते हुए विराट के रिकॉर्ड को उल्लेखित किया है। पाकिस्तान टुडे ने टीम इंडिया
के कप्तान को किंग कोहली कहकर संबोधित किया है और रिकॉर्ड सहित मैच रिपोर्ट भी पब्लिश
किया है।
दिग्गजों ने भी किया था सलाम
विदित है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट
कोहली ने सबसे कम पारियों में (205 पारी) 10 हजार रनों का आंकड़ा पार कर क्रिकेट वर्ल्ड
के दिग्गजों को अचंभित कर दिया है। दरअसल, कोहली ने
11 पारी पहले ही 9 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था लेकिन इतनी जल्द 10 हजार रनों के
पहाड़ को छूकर दिग्गजों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है।
सबसे कम पारियों में 10 हजार रन
- विराट कोहली - 205 पारी (24 OCT 2018)
- सचिन तेंदुलकर - 259 पारी (31 MARCH 2001)
- सौरव गांगुली - 263 पारी (3 AUG 2005)
- रिकी पोंटिंग - 266 पारी (24 MAR 2007)
- जैक कैलिस - 272 पारी (23 JAN 2009)
- महेन्द्र सिंह धौनी - 273 पारी (14 JUL 2018)



0 comments:
Post a Comment