Follow on Google+

करुण नायर - रोहित शर्मा प्रकरण पर मीडिया ने विराट को घेरा, कप्तान कोहली ने दिया टका-सा जवाब


वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम से बाहर किये जाने का मसला अभी ठंडा नहीं हुआ है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया ने इस सिलसिले में कप्तान की राय जाननी चाही लेकिन कोहली ने दो टूक अंदाज में कहा कि इस प्रकरण से मेरा कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टीम सेलेक्शन में उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये सेलेक्टर्स का फैसला है और इस संबंध में करुण नायर से बात हो चुकी है। 

कप्तान कोहली का टका सा जवाब

संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रेस द्वारा टीम सेलेक्शन पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कप्तान विराट कोहली ने ये भी कहा कि टीम इंडिया का सेलेक्शन तीन चयनकर्ता करते हैं लिहाजा वे इस संबंध में सही-सही बता सकते हैं। टीम सेलेक्शन करना मेरा काम नहीं है। लोगों को लगता है कि सारी चीजें एकही जगह से हो रही है लेकिन ये बात बिल्कुल ग़लत है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस प्रकरण पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने करुण नायर से बात की है। मुझे नहीं लगता कि इस मामले पर मैं प्रतिक्रिया देने की स्थिति में हूं।  

बीते कुछ दिनों से टीम चयन पर लगातार उठ रहे सवाल पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सफाई देते हुए कहा कि हम एक टीम की तरह एकजुट हैं। हर कोई अपना काम बखूबी कर रहा है और हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है। सबको लगता है कि हरएक चीज एकही जगह से हो रही है, जो ठीक नहीं है। 


नायर-रोहित को लेकर उठ रहे सवाल

विदित है कि इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल किये गये करुण नायर को बग़ैर मौका दिये वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया, वहीं एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित शर्मा को भी टेस्ट टीम से दरकिनार कर दिया गया है। इस मसले पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी नाराजगी जाहिर की थी, वहीं टर्बनेटर हरभजन सिंह ने टीम चयन पर आश्चर्य व्यक्त किया था। 



SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

4 comments:

  1. टीम सेलेक्शन में कप्तान की भी ली जाती है सलाह..फिर कैसे नकारा जा सकता है..

    ReplyDelete
  2. karun nayar is best player. ..

    ReplyDelete
  3. Mujhe bhi lagta hai ki chayankarta captain de jarur puchhte hoge....per ye bhi hai ki captain media ko Kya bole.....😐

    ReplyDelete

loading...