Follow on Google+

कोहली की बल्लेबाजी से 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' भौंचक्के, विराट को दे दी खुलेआम चुनौती






गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और अब पुणे। जी हां, तीन वन-डे में लगातार तीन सैकड़ा ठोकर टीम इंडिया के कप्तान ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। तीन एकदिवसीय मुक़ाबलों में लगातार तीन शतक जड़कर कोहली ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास को और बेमिसाल बना दिया है। ऐसा कारनामा करने वाले वे भारत के पहले बल्लेबाज हैं। विराट की इस कामयाबी के बाद क्रिकेट वर्ल्ड भी जमकर वाहवाही कर रहा है।  

रावलपिंडी एक्सप्रेस की दिली ख्वाहिश

पाकिस्तान के रफ्तार के सौदागर और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने विराट कोहली की वाहवाही करते हुए बड़ी बात कह दी है। शोएब ने पुणे वन-डे में शतक ठोकने वाले कोहली की निरंतरता की जमकर तारीफ़ की है औऱ कहा कि मेरी दिली ख्वाहिश है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान 120 शतक ठोक कर एक नया इतिहास रचें। शोएब ने ये उम्मीद भी जतायी है कि कोहली इस लक्ष्य को जरुर हासिल कर लेंगे।

 
सचिन के नाम 100 शतकों का रिकॉर्ड    

विदित है कि विराट कोहली के आदर्श सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कुल 100 शतकों का रिकॉर्ड बनाकर युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की थी लिहाजा इस लक्ष्य को हासिल करना विराट कोहली के लिए मुश्किल तो जरूर है लेकिन जिस बेमिसाल फॉर्म से वे गुज़र रहे हैं, उसके मुताबिक नामुमकिन नहीं  

SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    loading...
    loading...
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

loading...