Follow on Google+

राजकोट में कोहली ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, मास्टर-ब्लास्टर को छोड़ा पीछे, सचिन ने कह दी बड़ी बात




वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ राजकोट टेस्ट में पृथ्वी शॉ के बाद कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुछ दिनों के आराम के बाद इंग्लैंड दौरे के फॉर्म को बरकरार रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने करियर का 24वां टेस्ट शतक जड़ प्रशंसकों का दिल बाग-बाग कर दिया। इस शतक के साथ रनमशीन कोहली ने साल 2018 में एक हजार रनों का भी आंकड़ा पूरा कर लिया है।  
राजकोट में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ राजकोट टेस्ट में 24वीं सेंचुरी लगाने के साथ ही विराट कोहली ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इस धमाकेदार पारी के दौरान विराट ने क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को मात देते हुए एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया। दिल्ली का ये छोरा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 24 शतक लगाने वाला दूसरा बल्लेबाज बन गया है। कोहली से ऊपर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रेडमैन हैं, जिन्होंने महज 66 पारियां खेलकर 24 शतक ठोक डाले थे। वहीं, मास्टर-ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर ने 125 पारियों में जबकि लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने 128 पारियों में 24 शतकों का रिकॉर्ड बनाया था। विराट कोहली ने ये रिकॉर्ड 123 पारियां खेलकर बनायी है।  


रिचर्ड्स-चैपल की विराट ने की बराबरी

राजकोट में कोहली ने खेली गयी इस विराट पारी की बदौलत वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विव रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रिचर्ड्स और चैपल ने भी टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक लगाये हैं। फिलहाल विराट की नज़र अब गावस्कर, द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर है। विदित है कि मास्टर-ब्लास्टर ने अपने करियर में सर्वाधिक 51 टेस्ट शतक ठोके हैं जबकि राहुल द्रविड़ ने 36 और सुनील मनोहर गावस्कर ने 34 सेंचुरी जड़ रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज कराया है। 

सचिन ने विराट को दी बधाई
राजकोट टेस्ट में विराट द्वारा खेली गयी इस शानदार पारी के बाद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है और कहा है कि अपनी इस आदत को आप बरकरार रखिए। 

राजकोट में कोहली की विराट पारी की खासियत

  • विराट कोहली ने करियर का 24वां टेस्ट शतक जड़ डाला।
  •   बतौर कप्तान विराट ने 17वीं सेंचुरी लगायी।
  •  साल 2018 में विराट की ये (राजकोट टेस्ट) चौथी सेंचुरी है।
  •  सबसे तेज़ 24 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली।
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

8 comments:

  1. इसलिए तो कहते हैं विराट रनमशीन कोहली

    ReplyDelete
  2. wow...another century..hat's off

    ReplyDelete
  3. Kohli is also second winner of Bharat ratan

    ReplyDelete
  4. Kya baat hai ...awesome kohli 👏🏻👏🏻

    ReplyDelete
  5. sprbb batting kohli...😊👏🏼

    ReplyDelete

loading...