टीम इंडिया के पूर्व
कप्तान और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के साथी और जिगरी यार विनोद
कांबली को अनोखा गिफ्ट दिया। इस नायाब गिफ्ट को पाकर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और सचिन
के बालसखा विनोद कांबली भी गदगद हो उठे हैं। सचिन ने विनोद कांबली के लिए ये गिफ्ट
खासतौर से भूटान से लाया है, जिसे पाकर कांबली फूले नहीं समा रहे हैं।
दरअसल, मास्टर-ब्लास्टर
सचिन रमेश तेंदुलकर हाल ही में भूटान दौरे से आये हैं, जहां से वे विनोद कांबली के
लिए ख़ास परिधान लाये हैं। मुंबई पहुंचकर सचिन ने ये खास गिफ्ट जब बालसखा को दिया
तो विनोद कांबली उस परिधान को पहनकर गदगद हो उठे। कांबली ने इस खास गिफ्ट के लिए
सचिन को धन्यवाद भी कहा है।
विदित है कि सचिन
तेंदुलकर और विनोद कांबली बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने शारदा आश्रम में पढ़ाई के
साथ–साथ क्रिकेट का ककहरा भी सीखा है। द्रोणाचार्य अवार्डी रमाकांत अचरेकर ने सचिन
और विनोद कांबली को क्रिकेट के गुर सिखाये हैं।



0 comments:
Post a Comment