वेस्टइंडीज के
ख़िलाफ़ डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार शतक ठोक क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध
करने वाले पृथ्वी शॉ को क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर ने आशीर्वाद दिया है।
मुंबई के होनहार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की राजकोट में बैटिंग देख मास्टर-ब्लास्टर
सचिन तेंदुलकर काफी खुश हुए और उन्होंने ट्वीट कर 18 वर्षीय बल्लेबाज को ढेर सारी
शुभकामनाएं दी हैं।
शॉ को
मिला क्रिकेट के भगवान का आशीर्वाद
सचिन तेंदुलकर ने
ट्वीट करते हुए कहा है कि करियर की पहली इनिंग में ऐसी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर
मजा आ गया। भविष्य में भी आप ऐसे ही निडर होकर बल्लेबाजी करें और गेंदबाजों की
बखिया उधेड़ दें। शुभकामनाएं।
सचिन
के आशीर्वाद से गदगद हुए पृथ्वी
अपने प्रेरणास्रोत सचिन
के इस ट्वीट के बाद प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी फूले नहीं समाये। उन्होंने
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि शुरुआती दौर में आपने जो मुझे
टिप्स दिया है, वो मेरे काफी काम आ रहा है। मैं आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा
उतरने की कोशिश करुंगा। आपके आशीर्वाद से भविष्य में और बेहतर करने की कोशिश करूंगा।
विदित है कि
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर स्कूली क्रिकेट के दिनों से ही पृथ्वी शॉ की
बल्लेबाजी देख रहे हैं। शॉ की बल्लेबाज देखकर सचिन ने एक मर्तबा कहा भी था कि आने
वाले दिनों में ये बल्लेबाज काफी नाम कमायेगा और टीम इंडिया की लंबे वक्त तक सेवा
करेगा। फिलहाल सचिन की ये भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है।


काफी मायने रखता है सचिन का आशीर्वाद
ReplyDeleteprithvi Shaw next tendulkar
ReplyDeleteSachin blessing is bramhastra for cricketer
ReplyDeleteGreat batsman...
ReplyDeleteYe to hai ,hearing good words from Master blaster is great achievement......keep it up Shaw
ReplyDeletewell played shaww...keep it up...
ReplyDeleteवाकई क्रिकेट के भगवान का आशीर्वाद मायने रखता है।
ReplyDeleteWell done 👍
ReplyDelete