Follow on Google+

पहले दो वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, दिग्गज विकेटकीपर की जगह पंत को मिला मौका





वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ खेले जाने वाले पहले दो एकदिवसीय मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। पहले दो वन-डे मैच के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि टीम में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धौनी भी मौजूद रहेंगे। चयनकर्ताओं ने इस मर्तबा अनुभवी विकेटकीपर और मध्यक्रम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उनकी जगह पंत को मौका दिया है। वहीं, सिद्धार्थ कौल की जगह तेज़ गेंदबाज मो. शमी में भरोसा दिखाया गया है। 



पंत और पाण्डेय इन, कार्तिक आउट

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली भारतीय चयन समिति ने एशिया कप के दौरान दमदार प्रदर्शन करने वाले अंबाती रायडू पर विश्वास जताया है और उन्हें मध्यक्रम में जगह देने की बात कही है। वहीं, टीम में कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पाण्डेय को बरकरार रखा गया है। चोटिल होने की वजह से केदार जाधव को आराम दिया गया है जबकि ऋषभ पंत को पहली मर्तबा वन-डे टीम में शामिल किया गया है। वे वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ वन-डे करियर की शुरुआत करेंगे और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हार्दिक पांड्या की भरपायी करते दिखेंगे। रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ-साथ केएल राहुल को भी टीम में जगह दी गयी है। 


कौल की जगह मो. शमी टीम में शामिल

टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनर्स ब्रिगेड में रविन्द्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है। जडेजा को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं, पेस अटैक में तेज़ गेंदबाज मो. शमी को काफी अंतराल बाद टीम में जगह मिली है। वे सिद्धार्थ कौल की जगह लेंगे। विदित है कि मो. शमी ने अपना आखिरी वन-डे मुक़ाबला पिछले साल सितंबर में खेला था। राजस्थान के टोंक के रहवासी खलील अहमद को भी शार्दुल ठाकुर के साथ बरकरार रखा गया है। 

वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ टीम इसप्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पाण्डेय, ऋषभ पंत, महेन्द्र सिंह धौनी, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मो. शमी, खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

6 comments:

  1. पंत का आना तो ठीक है लेकिन कार्तिक का जाना थोड़ा अखर गया

    ReplyDelete
  2. Khiladi ka aana aur jana laga rahta hai.

    ReplyDelete
  3. i hope...he will come back soon.

    ReplyDelete
  4. That’s good,they should give chance to everyone......All the best to the team

    ReplyDelete

loading...