Follow on Google+

बहती गंगा में सर जडेजा ने भी धोये हाथ, जड़ दिया पहला शतक, वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का ख़तरा




टीम इंडिया के बायें हाथ के लेग स्पिनर रविन्द्र जडेजा को एकबार फिर मैदान पर तलवारबाजी का कौशल दिखाने का मौका मिला। वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ राजकोट टेस्ट में रविन्द्र जडेजा ने बहती गंगा में हाथ धोते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ डाला। हालांकि इसके पूर्व कुछ मौकों पर सर जडेजा की पारी सेंचुरी के पास आकर ठिठक-सी गयी थी लेकिन इस मर्तबा वे पूरी रौ में दिखे और सैकड़ा पूरा किया।

लोकल ब्वॉय ने जमकर की तलवारबाजी

राजकोट के राजकुमार यानी लोकल ब्वॉय जडेजा ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 132 गेंदों का सामना करते हुए शानदार नाबाद 100 रन बनाये। इस दरम्यान उन्होंने 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। जड्डू की पारी की खासियत ये रही कि वे इनिंग के दौरान पूरी तरह नियंत्रण में दिखे। निचले क्रम के बल्लेबाज कुलदीप यादव, उमेश यादव के साथ-साथ मो. शमी से बखूबी साथ मिला, जिसकी वजह से वे तीन अंकों तक पहुंच पाये। विदित है कि इस मैच में करियर की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली ने भी सैकड़ा जड़ा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत नर्वस नाइटीज के शिकार हुए और 92 रनों की धमाकेदार पारी खेल लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशु के शिकार हुए। चेतेश्वर पुजारा ने भी महत्वपूर्ण 86 रनों का योगदान देकर टीम इंडिया की पारी को संवारा है।


राजकोट बना रनक्षेत्र
 
राजकोट टेस्ट में पृथ्वी शॉ, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने पहाड़-सा रनों का स्कोर खड़ा किया है और 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की है। भारत के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम पहली पारी में ही लड़खड़ाती दिख रही है। वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज स्पिन तिकड़ी के आगे नतमस्तक होते दिखे। दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक वेस्टइंडीज की टीम 94 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा बैठी है। रोस्टन चेस सर्वाधिक 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, भारत की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट तेज़ गेंदबाज मो. शमी ने झटके हैं।


फिलहाल कैरेबियाई टीम के इस प्रदर्शन को देख ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन लगने के बाद एकबार फिर उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतरना होगा। हालांकि पिच की मनोदशा और स्पिन तिकड़ी की आक्रामक गेंदबाजी देख ऐसा लग रहा है कि कहीं मैच चौथे दिन ही न ख़त्म हो जाए।


SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

9 comments:

  1. जडेजा का शानदार फॉर्म जारी है..

    ReplyDelete
  2. India se bahar jadeja ko kya ho jata hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bhai saheb Sir Jadeja just aap jaise lagte hai kripa kar ke unki tarif kare aaap

      Delete
  3. Very well played tram......👏🏻👏🏻

    ReplyDelete
  4. Karna k uper sachin ka hath kam kar raha h

    ReplyDelete
  5. Jadu to kamal pe kamal kiye jaraha hai

    ReplyDelete
  6. well played jaddu...keep it up

    ReplyDelete

loading...