भारत के पूर्व दिग्गज
विकेटकीपर सैयद किरमानी ने एसएसके प्रसाद की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी को जमकर
खरीखोटी सुनायी है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता सैयद किरमानी ने मौजूदा चयन समिति पर
हमलावर होते हुए बड़ा बयान दिया है और कहा है कि वर्तमान सेलेक्शन पैनल दब्बू
किस्म का है। ये बिल्कुल अनुभवहीन हैं। किरमानी ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए
कहा कि इस कमिटी के पास कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को चुनौती देने
लायक बिल्कुल भी एक्सपीरियंस नहीं है।
किरमानी
ने चयन समिति पर उठायी उंगली
टीम इंडिया के सलामी
बल्लेबाज मुरली विजय और मीडिल ऑर्डर बैट्समैन करुण नायर को टीम से बाहर का रास्ता
दिखाने के सवाल पर किरमानी ने साफगोई से अपनी बात रखी और कहा कि टीम के मौजूदा कोच
रवि शास्त्री मुख्य चयनकर्ता की भूमिका में हैं और वे कप्तान विराट कोहली और दूसरे
सीनियर सदस्यों से राय मशविरा करते हैं और फिर उनकी जो चाहत होती है, उसे चयन
समिति को बताते हैं।
पूर्व मुख्य
चयनकर्ता ने बग़ैर किसी लागलपेट के कहा कि वर्तमान चयन समिति अनुभवहीन है, वे टीम
प्रबंधन की नाजायज मांगों पर बहस नहीं कर सकते लिहाजा वे जो चाहते हैं, उसपर हामी
भरने में सेलेक्शन पैनल भलाई समझती है। विदित है कि मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष
समेत सभी सदस्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के तौर पर कम अनुभवी हैं।
कम
अनुभवी हैं चयन समिति के सदस्य
वर्तमान सेलेक्शन
कमिटी के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद की बात करें तो उन्होंने छह टेस्ट और 17 वनडे मैच
खेले हैं। शरणदीप सिंह (दो टेस्ट, 5 वन-डे), देवांग गांधी (4 टेस्ट, 3 वन-डे), जतिन
परांजपे (4 वन-डे) और गगन खोड़ा (2 वन-डे मैच) खेले हैं। ग़ौर करें तो इनमें जतिन
परांजपे और गगन खोड़ा के पास टेस्ट क्रिकेट का भी अनुभव नहीं है।


नायर-मुरली विजय प्रकरण में दाल में कुछ काला है!
ReplyDeletePuri daal Kali hai
ReplyDeleteकरुण नायर को बिना मौका दिए बाहर करने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का तर्क बेवकूफाना है.. ये किसी भी सूरत में इस पद के लायक नहीं।
ReplyDeletekirmani is right..webkoofo ka jamavada hai.
ReplyDeleteWell said.....👍🏻
ReplyDeletewell written...
ReplyDeleteकिरमानी की दलील से कितना सहमत हुआ जा सकता है?
ReplyDeleteWell done 👍
ReplyDelete