गुवाहाटी वन-डे में
टीम इंडिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले शिमरोन हेटमॉयर एकबार फिर चर्चा
के केंद्रबिंदु में हैं। बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले वन-डे
मुक़ाबले से पूर्व हेटमॉयर ने अपनी बेधड़क बल्लेबाजी को लेकर खुलासा किया है और
कहा कि गुवाहाटी वन-डे की धमाकेदार पारी का श्रेय कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन चार्ल्स
लारा को जाता है, जिन्होंने बुरे वक्त में उनका बखूबी साथ दिया।
शिमनोर हेटमॉयर की
दिली ख्वाहिश है कि वे वर्ल्ड क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी धूम मचाये और खुद
का अलग मुकाम हासिल करें।
हेटमॉयर
ने लारा को कहा: शुक्रिया
हेटमॉयर की माने तो
वे महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनकी हौसलाअफजाई की और
हम जैसे युवाओं को नेचुरल गेम खेलने के लिए प्रेरित किया। दूसरे एकदिवसीय मैच से
पूर्व शिमरोन हेटमॉयर ने इस बात की तस्दीक की और कहा कि वे ब्रायन लारा को आदर्श मानते
हैं और उन्हीं की तरह शॉट्स खेलना पसंद करते हैं। वे उनके कई स्वाभाविक शॉट्स सीख
चुके हैं और खेलने से हिचकिचाते नहीं हैं।
रिचर्ड्स
और गिब्स का भी किया जिक्र
हेटमॉयर ने ब्रायन
लारा के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी विव रिचर्ड्स और लांस गिब्स का भी जिक्र किया और
कहा कि जब ऐसे महान खिलाड़ी आपके साथ हों तो हमेशा स्पेशल फील होता है। गुवाहाटी
वन-डे में मात्र 78 गेंदों पर 106 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले हेटमॉयर ने
लारा की तारीफ़ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि उनकी मदद से आज मैं इस मुकाम पर खड़ा
हूं। उन्होंने मेरे स्वाभाविक खेल को बदलने की कभी कोशिश नहीं की बल्कि शॉट्स खेलने
के लिए प्रेरित किया।
हाल ही में टीम
इंडिया के ख़िलाफ़ खेली गयी टेस्ट सीरीज की विफलता को लेकर हेटमॉयर ने कहा कि वे बुरी
यादों को भूल चुके हैं और नये सिरे से शुरुआत कर रहे हैं।
आईपीएल
फ्रेंचाइजी की भी नज़रें हेटमॉयर पर
फिलहाल गुवाहाटी
वन-डे की धमाकेदार पारी के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजियों की भी नज़रें इस विस्फोटक
बल्लेबाज पर टिक गयी है। कुछ दिन पहले ऑफ स्पिनर टर्बनेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट
करते हुए कहा था कि अगले सीजन यानी 2019 में “डॉलर बेबी” बनने के लिए ये खिलाड़ी तैयार खड़ा है।
हरभजन सिंह के इस
ट्वीट पर हेटमॉयर ने जवाब देते हुए कहा है कि महानतम स्पिनर्स से ऐसी बातें सुनना
काफी अच्छा लगता है। वे भी आईपीएल में खेलना चाहते हैं और ख़ुद का अलग मुकाम बनाना
चाहते हैं। फिलहाल गुवाहाटी वन-डे की धमाकेदार पारी के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी की भी
नज़रे इस खिलाड़ी पर टिक गयी होंगी।





वाकई में आईपीएल में भी मचा देगा तूफ़ान
ReplyDeleteipl me machayega dhamal
ReplyDeleteSabka sapna ki mera bhi naam ho
ReplyDelete