Follow on Google+

प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया का हल्लाबोल, बिहार के तेंदुलकर ने फिर मचाया धमाल, विरोधी खेमा हैरान






ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ छह दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पूर्व टीम इंडिया ने अभ्यास मैच के दौरान अपना दम दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया इलेवन के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के धुरंधरों ने अपना जलवा बिखेरते हुए शानदार बैटिंग की है। पहले दिन का खेल धुलने के बाद दूसरे दिन टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपने धुआंधार शॉट्स से विरोधी खेमे में खलबली मचा दी है। 

बिहार के तेंदुलकर' ने मचायी खलबली

टीम इंडिया के भावी सितारे ने ऑस्ट्रेलिया इलेवन के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 69 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 66 रनों की बेहतरीन पारी खेल दी। हालांकि शॉ के दूसरे सलामी जोड़ीदार केएल राहुल (03 रन) एकबार फिर पूरी तरह से फ्लॉप हुए। राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे चेतेश्वर पुजारा ने दमदार खेल दिखाया और शॉ का बखूबी साथ दिया। पुजारा ने 89 गेंदों पर छह चौके की मदद से 54 रनों की बेहतरीन पारी खेल अपने फॉर्म का मुजायरा किया। 



पुजारा-कोहली का भी चला बल्ला

पुजारा के बाद कप्तान कोहली ने भी विरोधी गेंदबाजों की जमकर ख़बर ली और 87 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 64 रनों की पारी खेली। वहीं, कई दिनों से फॉर्म की तलाश में लगे अजिंक्य रहाणे के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आयी, जब टीम इंडिया के उप-कप्तान ने रिटायर्ड हर्ट होने से पूर्व 56 रनों की उम्दा पारी खेल फॉर्म में आने के संकेत दिये। 



रंग में दिखे विहारी और 'हिटमैन' शर्मा

वहीं, हनुमान विहारी (53) और हिटमैन रोहित शर्मा (40) ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया। हिटमैन ने 40 रनों की पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को हाथ दिखाने का पूरा मौका नहीं मिला। वे 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हें दूसरे छोर से बेहतरीन साथ नहीं मिल सका। टीम इंडिया ने पहली पारी में 92 ओवर खेलते हुए कुल 358 रन बनाये। 

वहीं, टीम इंडिया के 358 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोये 24 रन बना लिये हैं। डार्सी शॉर्ट (10) और मैक्स ऑर्थर ब्रायंट (14) रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं। 



SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. ऑस्ट्रेलिया में जमकर बोलेगा पृथ्वी शॉ का बल्ला

    ReplyDelete

loading...