Follow on Google+

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने "स्लेजिंग" को लेकर कह दी बड़ी बात, कोहली को लेकर भी हुए बेबाक




बुधवार को टीम इंडिया के ख़िलाफ़ टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने स्लेजिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट के लड़ाकों के ख़िलाफ़ स्लेजिंग से तौबा कर लिया है। उनका स्पष्ट कहना है कि भारतीय टीम के खिलाफ वे स्लेजिंग से बचना चाहेंगे। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने का ये मतलब नहीं है कि आप अपना मुंह खोलो। यह आपकी शारीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है। मैदान पर आप क्या करते हो। इस पर अधिक निर्भर करता है। मुंह से कुछ भी कहना आसान होता है लेकिन मैदान पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना काफी टफ होता है। 



ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ये स्वीकार किया कि बीते कुछ दिन हमारी टीम के लिए अच्छे नहीं गुजरे हैं लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि हम जीत के लिए उत्सुक हैं। फिलहाल इस सीरीज में सभी की नज़रें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो काफी आक्रामक शैली के क्रिकेटर हैं। फिंच का कहना है कि विराट उस तरह से खेलते हैं, जिस तरह से वह अपने अंदर से सर्वश्रेष्ठ निकाल सकें और कई बार यह उनके लिए मौखिक तौर पर सामने आना हो सकता है। यह वह अपनी टीम को प्रेरित करने के लिए भी करते हैं। यह उन्हें पसंद है।



ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बड़ी साफगोई से कहा कि कोहली अपने खेल के प्रति काफी जुनूनी हैं। ऐसा नहीं है कि वह इस तरह का व्यवहार तब करते हैं जब वह भारत के लिए खेलते हैं। वह किसी भी टीम के लिए खेलें, वह इसी तरह से खेलते हैं।



SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

3 comments:

  1. अब सही रास्ते पर आया ऑस्ट्रेलिया

    ReplyDelete
  2. भारत के खेल के सभी दीवानें हैं।

    ReplyDelete
  3. भारतीयो टीम के सभी दीवानें हैं।

    ReplyDelete

loading...