Follow on Google+

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज




टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया की नयी सनसनी बनकर उभरे पृथ्वी शॉ पैर की एड़ी में चोट लगने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गये है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त शॉ के बायें पैर की एड़ी मुड़ गयी, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आयी है। वे खड़े हो पाने में भी असमर्थ हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ की इस चोट ने भारतीय क्रिकेट टीम को परेशानी में डाल दिया है।


डीप मिडविकेट पर कैच लेते वक्त चोटिल

विदित है कि इस प्रैक्टिस मैच के दौरान ही बिहार के इस तेंदुलकर ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर विरोधी खेमे में खलबली मचा दी थी लेकिन क्षेत्ररक्षण करते वक्त डीप मिडविकेट पर कैच पकड़ने की कोशिश में उनकी एड़ी मुड़ गयी और वे गंभीर रूप से चोटिल हो गये हैं। पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट ने आर अश्विन को ऊंचा शॉट खेला। गेंद सीधे मिडविकेट की ओर गई, जिसे लपकने के लिए पृथ्वी शॉ ने पूरा जोर लगाया। कैच लेने की चाहत और खुद को बाउंड्री लाइन के अंदर रखने की कोशिश में वे लड़खड़ा गए। गेंद को पकड़ते हुए सीम रेखा के पार होते समय गेंद अंदर नहीं फेंक सके। अंपायर ने इसे छक्का दे दिया।


कंधों के सहारे ले जाया गया मैदान से बाहर

इस घटना के बाद टीम इंडिया का मेडिकल स्टॉफ तुरंत ही बाउंड्री पर दौड़ा  पहुंचालेकिन जब प्राथमिक उपचार के बाद भी शॉ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ  तो उन्हें कंधों के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया। टीम फीजियो पैट्रिक फरहार्ट और एक अन्य के सहारे उन्हें उठाकर चेंजिंग रूम तक ले जाया गया। इसके बाद दर्द से कराह रहे पृथ्वी को स्कैन के लिए अस्पताल  ले जाया गया। फिलहाल रिपोर्ट आ गयी है। 


इस संबंध में खुद बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह शॉ की चोट की रिपोर्ट जारी हुई है और ऐसे में वह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसम्बर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल बीसीसीआई की इस सूचना के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक काफी मायूस हो गये हैं।


SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

loading...