Follow on Google+

एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने किया 12 सदस्यीय टीम का एलान, इस धुरंधर को भी मिला मौका





ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने 12 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार की सुबह इसकी घोषणा की गयी। इस 12 सदस्यीय टीम में हनुमा विहारी के साथ रोहित शर्मा को भी एकबार फिर मौका दिया गया है।

12 सदस्यीय टीम में हिटमैन भी शामिल

गुरुवार से एडिलेड में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से मुरली विजय और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। वहीं, फर्स्ट डाउन पर चेतेश्वर पुजारा उतरेंगे। फिर कप्तान कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को मौका मिलेगा। मध्यक्रम में एकबार फिर रोहित शर्मा पर भी विश्वास किया गया है। हालांकि उनके साथ इंग्लैंड में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले हनुमा विहारी को भी मौका दिया गया है लिहाजा ये देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग 11 में किसी मौका मिलता है। 


टीम में मात्र एक स्पिनर को मिली जगह

गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो घोषित टीम में मात्र एक स्पिनर आर. अश्विन को शामिल किया गया है जबकि पेस ब्रिगेड में इशांत शर्मा के साथ मो. शमी और जसप्रीत बुमराह विरोधियों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे।

रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ उमेश यादव की भी एडिलेड टेस्ट में बेंच पर बैठना होगा। 


टीम इस प्रकार है:

विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 comments:

loading...