Follow on Google+

टेस्ट सीरीज से पहले सचिन तेंदुलकर ने "हिटमैन" शर्मा को लेकर कर दिया बड़ा एलान



टेस्ट टीम में एक बार फिर शामिल किये गये हिटमैन शर्मा यानी रोहित शर्मा को लेकर विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर ने बड़ी बात कह दी है। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज शुरू होने से मास्टर-ब्लास्टर का मानना है कि रोहित शर्मा वन-डे और टी-20 की भांति टेस्ट में सफलता पाने से बस थोड़े ही दूर हैं। 

सफलता से बस चंद क़दम दूर हैं रोहित

सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा द्वारा दक्षिण अफ्रीका में खेले गये सेंचुरियन टेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हिटमैन ने बेहतरीन 47 रनों की पारी खेली थी। धीरे-धीरे वे रंग में आ रहे थे लेकिन उसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। सचिन की माने तो सेंचुरियन में रोहित ने संघर्षपूर्ण पारी खेली थी। 



धीरे-धीरे रंग में आ रहे हैं रोहित

मास्टर-ब्लास्टर के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में रोहित शर्मा ने अच्छा खेला था। दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में उसकी साझेदारी काफी उम्दा थी। उसने पांचवें दिन पूरे मॉर्निंग सेशन अच्छी बल्लेबाजी की। गेंद को बेहतरीन ढंग से छोड़ा और लंच से ठीक पहले हमने विकेट खो दिया लेकिन अगर वो चाय तक डटा रहता तो बात अलग होती। रोहित शर्मा से सफलता बस थोड़ी ही दूर है और उसे लगातार कड़ी मेहनत करते रहना होगा। 

रणनीति पर सचिन की बेबाक राय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर भी सचिन ने बेबाकी से अपनी राय दी। एडिलेड टेस्ट का जिक्र करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि जब आप इस तरह के देशों का दौरा करते हैं तो सलामी जोड़ी बहुत अहम हो जाती है। असल में पहले तीन बल्लेबाज और कभी-कभी चौथे नंबर का बल्लेबाज भी जल्दी आ जाता है। एक से लेकर तीन तक के बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है कि पहले 30 ओवर खेलें लेकिन आप जिस सतह पर खेलते हैं, इससे भी फर्क पड़ता है। 


सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में संपन्न हुए इंग्लैंड टूर का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने इंग्लैंड दौरे से पहले भी यही कहा था कि पहले 40 ओवर अहम हैं। बाद में गेंद थोड़ी स्विंग होने लगेगी लेकिन आपको संभलने का वक्त मिल जाएगा। जब गेंद नई होगी तो उसकी सख्ती आपको समय नहीं देगी।

सचिन ने एकबार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पहले 30-35 ओवर काफी अहम होंगे, जब गेंद नई होगी और सीम ठीक होगी। फिर सीम सपाट हो जाएगी और तेज गेंदबाजों को पिच से जिप नहीं मिल पाएगी। पहले 35 ओवर काफी अहम होंगे।



SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 comments:

loading...