छह दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के ख़िलाफ़ जुबानी जंग तेज़ कर दी है। इस मर्तबा कंगारु खिलाड़ियों ने नहीं बल्कि एकबार फिर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय क्रिकेटर्स पर हमला बोला है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने टीम इंडिया को “डरा हुआ चमगादड़” कहकर मजाक उड़ाया है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया मजाक
गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली एंड कंपनी को “डरा हुआ चमगादड़” कहकर मजाक उड़ाया है। ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को मेहमान टीम के ख़िलाफ़ आक्रामक भाषा और नीचा दिखाने वाली कवरेज के लिए जाना जाता है। मेजबान देश की एक जाने-माने टेबलॉयड ने टीम इंडिया पर ये क़रारा प्रहार किया है।
ऑस्ट्रेलियन टेबलॉयड ने कवर फोटो पर भारतीय क्रिकेटर्स को “डरा हुए चमगादड़” लिखा हुआ है। इस पोस्ट में ब्रिस्बेन में ‘उछाल का डर’, पर्थ में ‘अंजान का डर’ और एडिलेड में ‘अंधेरे का डर’ कहकर संबोधित किया गया है। गौरतलब है कि भारत ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलने से मना किया था।
खेल पत्रकार ने जाहिर की नाराजगी
इस पोस्ट की तस्वीर को शेयर करते हुए खेल पत्रकार रिचर्ड हाइंड्स ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, इस तरह से मेहमान टीम का मजाक उड़ाने से हमारे देश पर इसका बुरा असर पड़ता है।
विदित है कि इस वक्त क्रिकेट के सारे दिग्गज विराट कोहली के मतवालों को मेजबान टीम से अधिक ताकतवर मान रहे हैं लिहाजा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस सारी चीजों को भांपते हुए टीम इंडिया का मजाक उड़ाया है। फिलहाल बॉल टैंपरिंग में बैन की वजह से बाहर हुए स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है लिहाजा भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चारों खाने चित्त करने का ये बेहतरीन मौका है।



मैदान पर उतरते ही पता लग जाएगी औकात
ReplyDelete