Follow on Google+

बिहार के इस छोरे ने रचा इतिहास, खेली ऐसी पारी कि जिसतक धोनी भी नहीं पहुंच पाये अबतक





युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने एकबार फिर घरेलू क्रिकेट में धमाका कर दिया है। बिहार की राजधानी पटना के रहवासी इशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए महज 55 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला है। वे किसी भी टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टी-20 क्रिकेट में सेंचुरी ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इस पारी के दौरान खब्बू बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 चौके जमाये। 


धोनी भी नहीं पहुंच पाये इस आंकड़े तक
झारखण्ड रणजी टीम के कप्तान और पटना के कंकड़बाग के रहवासी इशान किशन ने ये पारी जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ़ खेली है। विदित है कि इशान किशन से पहले कीपर-कप्तान के तौर पर कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में सेंचुरी नहीं लगा पाया है। यहां तक भारत के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धौनी भी ये आंकड़ा नहीं छू पाये हैं।   

रिकॉर्ड के क़रीब पहुंचे थे डीके
हालांकि बतौर भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो हाल ही में टीम इंडिया से बाहर किये गये दिनेश कार्तिक ने एक मर्तबा जरुर इस आंकड़ें तक पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रहे थे। डीके ने बतौर कीपर-कप्तान साल 2010 में आंध्रप्रदेश के ख़िलाफ़ 90 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त वे तमिलनाडु की कप्तानी कर रहे थे। 


इशान किशन की इस धमाकेदार पारी की बदौलत ही झारखण्ड की टीम ने जम्मू-कश्मीर द्वारा दिये गये 169 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इशान किशन की कप्तानी पारी की बदौलत झारखण्ड ने मात्र 16.4 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। झारखण्ड का एक मात्र विकेट आनंद सिंह (48) का गिरा। इशान और आनंद सिंह ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 11.4 ओवर में 104 रनों की साझेदारी की थी।  

  
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 comments:

loading...