Follow on Google+

भारतीय टीम के संयोजन पर भड़का ये पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, टीम मैनेजमेंट को सुना दी खरीखरी



भारत के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण यानी वीवीएस लक्ष्मण विशाखापत्तनम टी-20 मैच में भारतीय टीम के संयोजन पर भड़क उठे हैं। वाइजैग मैच के प्लेइंग इलेवन से तमिलनाडु के हरफ़नमौला खिलाड़ी विजय शंकर को बाहर किये जाने के बाद उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिये। लक्ष्मण ने स्पष्ट कहा कि पिछले दौरे पर विजय शंकर ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, ऐसे में उसे अंतिम एकादश से बाहर किया जाना समझ से परे हैं। 



टीम संयोजन पर वीवीएस की खरीखरी

हैदराबाद के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज ने हार्दिक पांड्या का भी जिक्र किया और कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बैक इंजरी की वजह से टीम से बाहर हैं लिहाजा बतौर हरफ़नमौला खिलाड़ी विजय शंकर को मौका देना चाहिए था ताकि आगामी वर्ल्ड कप से पहले उसे अपने खेल पर और अधिक विश्वास हो सके। विदित है कि विजय शंकर ने न्यूजीलैंड टूर पर शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट समीक्षकों के साथ-साथ आलोचकों का भी दिल जीत लिया था। 



वीवीएस को मिला आकाश का साथ

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी वीवीएस की बातों से सहमति जतायी और कहा कि विजय शंकर को इस मैच में मौका देना चाहिए था। लक्ष्मण ने शिखर धवन को भी बाहर किये जाने पर सवाल खड़े किये हैं। लक्ष्मण का मानना था कि अगर रोहित को आराम देकर शिखर को मौका दिया जाता तो बेहतर था क्योंकि पिछला सीरीज गब्बर के लिए कुछ ख़ास नहीं गया था। विदित है वाइजैग के मैच में शिखर धवन की जगह केएल राहुल को मौका दिया गया है।


SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 comments:

  1. सही कहा वीवीएस ने. शंकर को अधिक मौका मिलना चाहिए...

    ReplyDelete

loading...