टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी देखकर श्रीलंका के दिग्गज तेज़ गेंदबाज लसिथ मलिंगा खौफजदा हो गये हैं। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 37 रन की मैच विनिंग पारी देखकर बड़ी बात कह दी है। मलिंगा ने कहा है कि वह पांड्या की बल्लेबाजी देखकर खौफजदा हो गये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में इस भारतीय ऑलराउंडर के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। उन्हें गेंदबाजी करने में डर लगेगा। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने पवन नेगी द्वारा किए पारी के 19वें ओवर में 22 रन बनाए थे और मुंबई को एक ओवर पहले ही जीत दिलाई थी।
हार्दिक की बल्लेबाजी देख डरे मलिंगा
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने हार्दिक की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। अगर विश्वकप में मैं उनके खिलाफ खेला तो डर रहेगा क्योंकि हम जानते हैं कि वह इस समय कितने शानदार फॉर्म में है। जी हां, मेरे ख्याल से हम उन्हें रोकने में कामयाब हो सकते हैं। बस उसे जल्दी आउट करना होगा। मैं ऐसा कर सकता हूं।'
जबरदस्त फॉर्म में हैं हार्दिक
गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का मौजूदा फॉर्म आईपीएल में शानदार रहा है। उन्होंने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। पांड्या ने इस आईपीएल में ने आठ पारियों में 46.50 की औसत से 186 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उनका स्ट्राइक रेट 191.75 का रहा। लसिथ मलिंगा ने भी आरसीबी के खिलाफ सोमवार को कमाल की गेंदबाजी की थी।



सही कहा धुरंधर मलिंगा ने
ReplyDelete