Follow on Google+

सवालों की गुगली में बुरे फंसे पृथ्वी शॉ, गांगुली और पोंटिंग में कौन बेहतर का दिया शानदार जवाब


अपनी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के युवा धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कमेंटेटर द्वारा पूछे गये सवालों की गुगली में बुरी तरह फंस गये। दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ खेले गये मुक़ाबले के दौरान वे माइक्रोफोन पर कमेंटेटर से जुड़े हुए थे, तभी कमेंटेटर ने ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब देना पृथ्वी शॉ के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस सवाल को सुनकर बिहार का ये छोरा (गया पैतृक स्थान) थोड़ी देर के लिए सकपका गया औऱ फिर जोर से हंस पड़ा।


कमेंटेटर के सवाल पर बुरे फंसे पृथ्वी शॉ

दरअसल, मैच के दौरान कमेंटेटर ने इस युवा खिलाड़ी से ये पूछा कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग और मेंटर सौरव गांगुली में किससे अधिक सीखने को मिलता है। इस सवाल को सुनकर पृथ्वी शॉ थोड़ी देर के लिए हैरत में पड़ गये और फिर मुस्कुराते हुए कमेंटेटर की गुगली पर बखूबी डिफेंसिव शॉट खेल दिया। पृथ्वी शॉ ने सवाल पर पहले तो ऐसी प्रतिक्रिया दी, मानो उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया हो। फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दोनों से ही बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। इस पर कमेंटेटर ने भी जवाब दिया कि जैसे मां और पिता दोनों को खुश करने के लिए बच्‍चा जवाब देता है, वैसा ही जवाब आप भी दे रहे हैं।



पृथ्वी का डिप्लोमेटिक जवाब

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ को भविष्य का स्टार खिलाड़ी माना जा रहा है। वे काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के साथ वक्त व्यतीत करने को मिल रहा है। पृथ्वी शॉ की माने तो वे दोनों उनके दिल के काफी करीब है और दोनों से ही काफी कुछ टिप्स मिलता है।

बहरहाल, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली की देखरेख में इस मर्तबा दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंकतालिका में सर्वोच्च स्थान पर काबिज है।
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    loading...
    loading...
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

loading...