टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़
खिलाड़ी महेन्द्र सिंह ने संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा फैसला लिया
है। माही ने सभी आलोचनाओं को दरकिनार कर दिया है। धोनी को लेकर जो खबरें आ रही
हैं, उसके मुताबिक वे अगले दो महीने क्रिकेट से दूर अपनी रेजिमेंट के साथ रहेंगे
और सेना को अपनी सेवाएं देंगे।
कैरेबियाई टूर पर नहीं जाएंगे
माही
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी अधिकारी की
माने तो इस संबंध में महेन्द्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई को इत्तला कर दी है कि वे
वेस्टइंडीज टूर के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और वे अगले दो महीने क्रिकेट से दूर
रहेंगे। वह टीम के साथ आगामी सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि एमएसके
प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति रविवार को टीम का एलान करेगी। बीसीसीआई के
सूत्र के मुताबिक ये भी स्पष्ट हो गया है कि माही इस वक्त क्रिकेट से संन्यास नहीं
लेने जा रहे हैं।
माही ने लिया बड़ा फैसला
विदित है कि रांची के राजकुमार पैरामिलिट्री
फोर्स की पैराशूट रेजिमेंट में एक मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। बीसीसीआई के एक
शीर्ष अधिकारी के मुताबिक यह पता चला है कि धोनी अपनी रेजिमेंट के साथ अगले दो
महीने रहेंगे और अपनी सेवा सेना को देंगे।
फिलहाल माही के इस फैसले पर सभी को गर्व है। वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा
के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो वह पहले भी करते
रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment