दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट
श्रृंखला में प्लेइंग 11 से बाहर किए गए होनहार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से रिश्ते
के सवाल पर ऋद्धिमान साहा ने बड़ा बयान दिया है। ऋद्धिमान साहा ने पंत के साथ मनमुटाव
की खबरों को बकवास करार दिया है और कहा है कि दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता है और
दोनों एक-दूसरे की कमियों को उजागर करते हैं।
'एक-दूसरे की कमियों को करते
हैं उजागर'
रांची टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व मीडिया
से मुखातिब होते हुए ऋद्धिमान साहा ने कहा कि साहा ने कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे की
विकेटकीपिंग को देखते हैं। हम अपने अभ्यास सत्र में कड़ी मेहनत करते हैं और हमारे बीच
अच्छी समझ है। हम हमेशा एक-दूसरे की गलतियों को बताने की कोशिश करते हैं।
लंबे अंतराल बाद मिला है मौका
ऋद्धिमान साहा ने ये भी कहा कि 20 महीने बाद
होम सीरीज में मुझे मौका मिला है लिहाजा इसका भरपूर फायदा उठाना चाहता हूं। गौरतलब
है कि रांची में ऋद्धिमान साहा नेट सेशन के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी
को काफी करीब से देख रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं विकेट की उछाल को भांपने की कोशिश
कर रहा था। इसलिए नेट्स के पीछे खड़ा था। उन्होंने कहा कि इससे मैच के दौरान काफी मदद
मिलती है।



0 comments:
Post a Comment