Follow on Google+

रोहित शर्मा ने छोड़ा कैच तो मिल गई बड़ी सजा, फिर जो हुआ वो देखकर दर्शक हो गए हैरान


भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब क्षेत्ररक्षण कर रही टीम को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब दूसरी पारी में बांग्लादेश के 48 रनों के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा ने शानदार कैच छोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने छोड़ा कैच तो...

दरअसल, जब बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में भी भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही थी, तभी तेज गेंदबाज मो. शमी की एक गेंद को बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुशिफकुर रहीम ने ड्राइव खेला लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद दूसरी स्लिप पर मौजूद रोहित शर्मा के पास गई लेकिन इस आसान से कैच को हिटमैन शर्मा ने ड्रॉप कर दिया, जिसके बाद वे झल्लाते भी दिखे।


लंच ब्रेक में मिली सजा

हालांकि इस कैच के ड्रॉप करने के बाद रोहित शर्मा को लंच ब्रेक के दौरान फिल्डिंग कोच ने जबरदस्त स्लिप कैचिंग प्रैक्टिस कराई, जिसका तुरंत ही असर भी देखने को मिला, जब रोहित शर्मा ने दूसरी स्लिप पर मोहम्मदुल्लाह का शानदार कैच पकड़ा। इस दौरान मो. शमी ही गेंदबाजी कर रहे थे। इस शानदार कैच की तारीफ अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने भी की और रोहित शर्मा की पीठ थपथपायी।


इंदौर टेस्ट में मिली जीत

फिलहाल इंदौर टेस्ट मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह से टीम इंडिया ने पटखनी दे दी है। विराट कोहली के लड़ाकों ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया है। वहीं, इस टेस्ट मैच के हीरो मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    loading...
    loading...
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

loading...